महाराजा अग्रसेन एक महान राजा थे जिन्होंने अग्रोहा नगर (आधुनिक हरियाणा में) की स्थापना की और उन्हें अग्रवाल समुदाय का जनक माना जाता है। वे अहिंसा, समानता और सामाजिक कल्याण के सिद्धांतों के लिए पूजनीय हैं और सामाजिक भेदभाव और पशु बलि के विरुद्ध वकालत करने के लिए जाने जाते हैं। वे नवागंतुकों को अपना जीवन शुरू करने में सहायता देने के लिए अपनी "एक रुपया, एक ईंट" नीति के लिए भी प्रसिद्ध हैं।
अग्रवंश आरोग्य
हमारा उद्देश्य अस्पताल के बिस्तर, बाइपैप मशीन, ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर, सक्शन मशीन, न्यूबलाइज़र आदि इलेक्ट्रोनिक उपकरण तथा व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, आई.वी. स्टैण्ड, कम्बोड इत्यादि अन्य चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उक्त उपकरण बिना किसी किराए के जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं। सेवाएं 1-10-2025 (अश्विन महा शुक्ल पक्ष नवमी विक्रम संवत 2082) से शुरू हो चुकी है।
0+
मरीजों द्वारा सेवा का उपयोग
0+
प्रकार के मेडिकल उपकरण उपलब्ध
अग्रवंश जनगणना
अग्रवंश जनगणना के तहत समाज के लोगों से जुड़ने के लिए स्थानीय जनगणना कर रहे हैं। जनगणना के माध्यम से हमारा उद्देश्य एकजुट होकर अग्रवाल समाज के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पारंपरिक मुल्यों को संरक्षित करना व आगामी पीढ़ी को अवगत कराना हैं।
0+
परिवार पंजीकृत
0+
सदस्य जोड़े गए